अररिया: रामपुर बोची गांव में घास काटने के दौरान दो किशोरियों के बीच विवाद, एक किशोरी हुई घायल
Araria, Araria | Feb 12, 2025 सदर प्रखंड क्षेत्र के रामपुर बोची गांव वार्ड संख्या 07 में घास काटने के दौरान दो किशोरियों के बीच विवाद हो गया. यह विवाद तब बढ़ा जब एक किशोरी ने दूसरी किशोरी के हाथों में कचिया भोक दिया. इस घटना के बाद, परिजनों ने घायल किशोरी को इलाज के लिए आनन-फानन में सदर अस्पताल अररिया लाया.