अररिया: काकन में एक अनियंत्रित बाइक सवार ने सड़क के साइड में खड़ी बच्ची को मारी टक्कर, हादसे में बच्ची घायल, इलाज जारी
Araria, Araria | Feb 12, 2025 जोकीहाट प्रखंड क्षेत्र के काकन में एक अनियंत्रित बाइक सवार ने सड़क के साइड में खड़ी बच्ची को जोरदार टक्कर मार दी, जिससे बच्ची गम्भीर रूप से घायल हो गई. जिसे परिजनों के द्वारा आनन-फानन में बुधवार को दोपहर 3 बजे के करीब सदर अस्पताल अररिया लाया गया. जहां चिकित्सक के देखरेख में घायल बच्ची का इलाज किया जा रहा है.