लखीसराय: नगर थाना क्षेत्र के अशोक धाम महोत्सव में डिप्टी सीएम ने की पूजा, सुरक्षा के रहे कड़े इंतजाम
नगर थाना क्षेत्र के सुप्रसिद्ध अशोक धाम महोत्सव को लेकर बिहार के डिप्टी सीएम विजय कुमार सिन्हा ने मंदिर पहुंचकर विधि-विधान से पूजा-अर्चना की।एकदिवसीय दौरे पर लखीसराय पहुंचे डिप्टी सीएम मंगलवार की पूर्वाह्न करीब 10:15 पर अशोक धाम मंदिर पहुंचे, जहां विद्वान पुरोहितों द्वारा वैदिक मंत्रोच्चार कर पूजन कराया गया।