कोंडागांव: कोंडागांव के CMHO डॉ. आरके सिंह पद से किए गए मुक्त, जिला अस्पताल के सिविल सर्जन के रूप में देंगे अब सेवाएं
लोक स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण विभाग द्वारा 16 अगस्त को जारी आदेश के अनुसार विभिन्न जिलों के चिकित्सकों और विशेषज्ञों को प्रशासकीय आधार पर स्थानांतरित किया गया है। इनमें कोंडागांव जिले के मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉक्टर आरके सिंह को उनके पद से मुक्त करते हुए कोंडागांव जिला अस्पताल के सिविल सर्जन के पद पर स्थानांतरित किया गया है।