कोंडागांव: कोलकाता में महिला डॉक्टर की हत्या के विरोध में कोंडागांव जिले की नारी शक्ति ने नगर में निकाली कैंडल मार्च
कोलकाता के मेडिकल कॉलेज में महिला डॉक्टर के साथ रेप और हत्या करने के मामले में पूरे देश में विरोध प्रदर्शन किया जा रहा है। वही कोंडागांव जिले की नारी शक्ति ने आज 16 अगस्त की देर शाम नगर में कैंडल मार्च निकालकर मृतका महिला डॉक्टर को श्रद्धांजलि अर्पित की है। इस दौरान बड़ी संख्या में नगर की महिलाएं एवं युवतियां कैंडल मार्च कार्यक्रम में शामिल हुए।