पोड़ैयाहाट: पोड़ैयाहाट पुलिस ने हाथी हरियारी से वर्षों से फरार वारंटी को गिरफ्तार कर भेजा जेल
वर्षों से फरार वारंटी को शनिवार को पोड़ैयाहाट पुलिस ने हाथी हरियारी से गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है ।पोड़ैयाहाट थाना प्रभारी महावीर पंडित ने बताया की साल 2014 में कांड संख्या 96/14 अंकित किया गया था। इसी के प्राथमिक अभियुक्त रमेश सोरेन उम्र करीब 53 वर्ष, पिता स्वर्गीय बाबूलाल सोरेन को आज विधिवत गिरफ्तार कर न्यायालय में उपस्थापित किया गया।