बंजरिया: बिहार केसरी श्री कृष्ण सिंह की 139वीं जयंती पर श्रीकृष्ण नगर में 139 दीप जलाकर दीप यज्ञ का आयोजन किया गया
बिहार केसरी श्री कृष्ण सिंह की 139 वी जयंती पर श्रीकृष्ण नगर में 139 दीप जला कर दीप यज्ञ का आयोजन बुधवार किया गया। इस अवसर पर भूमिहार ब्राह्मण मंच के द्वारा कार्यक्रम का आयोजन हुआ। मौके पर अधिवक्ता,बुद्धिजीवियों ने कहा कि वे बिहार के प्रथम मुख्यमंत्री रहे। उनके कार्यकाल में बिहार में औद्योगिक,शहरी व ग्रामीण क्षेत्रो में काफी तीव्र गति से पूरा विकास हुआ था।