कासगंज: महिला को बहला-फुसलाकर अगवा करने के आरोप में सिकंदरपुर वैश्य थाना पुलिस ने बाल अपचारी को लिया हिरासत में
सिकंदरपुर वैसे थाना पुलिस ने बुधवार को एक बाल अपचारी को हिरासत में लिया है। हिरासत में लिए गए बाल अपचारी पर एक महिला को बहला फुसला कर अगवा करने, महिला को गाली गलौच कर जान से मारने की धमकी देने का आरोप है। पुलिस ने बाल अपचारी को हिरासत में लेकर किशोर न्याय बोर्ड में पेश किया। जहां से किशोर को बाल सुधार गृह भेजा गया है।