कासगंज: कासगंज के केशव भवन में अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद की जिला सदस्यता कार्यशाला एवं पोस्टर विमोचन कार्यक्रम हुआ संपन्न
कासगंज शहर के केशव भवन पर अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद की जिला सदस्यता कार्यशाला एवं पोस्टर विमोचन तीन सत्रों में संपन्न हुआ। जिसमें प्रमुख रूप से प्रांत संगठन मंत्री अंशुल श्रीवास्तव का प्रवास रहा। प्रवास में उन्होंने कहा सभी कार्यकर्ताओं जिले के प्रत्येक कॉलेज केंपस में जाकर नए सदस्य बनाएंगे। और आगे चलकर संगठन को गति देंगे।