कासगंज: किशोरी को बहला-फुसलाकर अगवा करने के मामले में वांछित अभियुक्त को सोरों कोतवाली पुलिस ने किया गिरफ्तार
सोरों कोतवाली पुलिस ने बुधवार को एक वांछित अभियुक्त को गिरफ्तार किया है। गिरफ्त में आए अभियुक्त का नाम सनी पुत्र सोनपाल है। अभियुक्त सोरों कोतवाली क्षेत्र के गांव नगला बंजारा का रहने वाला है। गिरफ्त में आया अभियुक्त नाबालिक किशोरी को बहला- फुसला कर अगवा करने के मामले में वांछित चल रहा था। पुलिस ने उसे गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया है।