कासगंज: दुष्कर्म के मामले में वारंटी अभियुक्त को ढूंढना थाना पुलिस ने किया गिरफ्तार जिला न्यायालय में किया पेश
ढोलना थाना पुलिस ने बुधवार को एक वारंटी अभियुक्त को गिरफ्तार किया है। गिरफ्त में आए वारंटी अभियुक्त का नाम कुवरपाल पुत्र धर्मपाल है। अभियुक्त ढोलना थाना क्षेत्र के गांव हरसेना का रहने वाला है। गिरफ्त में आया अभियुक्त दुष्कर्म, जान से मारने की धमकी और गाली गलौज के मामले में वारंटी चल रहा था। पुलिस ने अभियुक्त को गिरफ्तार कर जिला न्यायालय में पेश किया है।