कासगंज: सिकंदरपुर वैश्य थाना पुलिस ने मारपीट के मामले में दो वारंटी अभियुक्तों को किया गिरफ्तार, न्यायालय में किया पेश
सिकंदरपुर वैश्य थाना पुलिस ने बुधवार को दो वारंटी ऑबजेकटन को गिरफ्तार किया है। गिरफ्त में आए वारंटी अभियुक्तों का नाम निर्भान पुत्र करन सिंह और बृजभान पुत्र करन सिंह है। दोनों अभियुक्त सिकंदरपुर वैश्य थाना क्षेत्र के गांव नगला तिलक के रहने वाले हैं। गिरफ्त में आए अभियुक्त मारपीट के मामले में वारंटी चल रहे थे। पुलिस ने उन्हें न्यायालय में पेश किया है।