प्रधानमंत्री धन-धान्य कृषि योजना के तहत डिंडोरी पहुंचे भारत सरकार के प्रतिनिधि, श्रीअन्न प्रसंस्करण और प्राकृतिक खेती को मिलेगा बढ़ावा
डिंडौरी में प्रधानमंत्री धन-धान्य कृषि योजना के अंतर्गत भारत सरकार के प्रतिनिधि एवं संयुक्त निदेशक कृषि (दलहन विकास निदेशालय) डॉ. ए.के. शिवहरे ने गुरुवार को डिंडौरी जिले का भ्रमण कर श्रीअन्न (मिलेट्स) आधारित प्रसंस्करण, प्राकृतिक खेती और जलवायु अनुकूल कृषि पद्धतियों को बढ़ावा देने पर विशेष जोर दिया। भ्रमण के दौरान उन्होंने महिला स्व-सहायता समूहों द्वारा संचालित श्रीअन्न प्रसंस्करण इकाइयों का निरीक्षण किया तथा किसानों से संवाद कर टिकाऊ कृषि अपनाने का आह्वान किया।
विकासखंड डिंडौरी के घानाघाट स्थित तेजस्विनी नारी विकास संघ में संचालित श्रीअन्न प्रसंस्करण इकाई का अवलोकन करते हुए डॉ. शिवहरे ने महिला समूहों द्वारा किए जा रहे कार्यों की सराहना की। बेकरी यूनिट संचालिका श्रीमती रजनी मांदे ने बताया कि 'अन्नदाई' ब्रांड के तहत जिले में संचालित आठ इकाइयों में कोदो-कुटकी से बिस्किट, नमकीन एवं अन्य पौष्टिक खाद्य उत्पाद तैयार किए जा रहे हैं। इस दौरान उन्होंने महिला एवं बाल विकास विभाग से लंबित भुगतान का मुद्दा उठाया, जिस पर डॉ. शिवहरे ने तत्काल अधिकारियों को आवश्यक समन्वय कर कार्रवाई करने के निर्देश दिए।
डॉ. शिवहरे ने कहा कि बदलती जलवायु और अल नीनो के संभावित प्रभाव को देखते हुए किसानों को जलवायु अनुकूल फसलों का चयन, फसल विविधीकरण तथा कोदो-कुटकी जैसी मोटे अनाज की उन्नत किस्मों को अपनाने की आवश्यकता है। उन्होंने गुणवत्तापूर्ण बीजों की उपलब्धता सुनिश्चित करने पर भी बल दिया।
ग्राम रुसा माल में आयोजित कार्यक्रम के दौरान प्रधानमंत्री धन-धान्य कृषि योजना के तहत किसानों को कोदो-कुटकी, रामतिल और अरहर के बीज मिनीकिट वितरित किए गए। इसके बाद आयोजित कृषि चौपाल में डॉ. शिवहरे ने प्राकृतिक खेती, मृदा स्वास्थ्य संरक्षण, बीज संरक्षण, पशुपालन और रासायनिक उर्वरकों पर निर्भरता कम करने के विषय पर विस्तार से जानकारी दी।
उन्होंने किसानों से टिकाऊ एवं लाभकारी कृषि के लिए प्राकृतिक खेती अपनाने का आग्रह करते हुए कहा कि इससे उत्पादन लागत घटेगी, मिट्टी की उर्वरता बढ़ेगी और पर्यावरण संरक्षण को भी बढ़ावा मिलेगा।
कार्यक्रम में सहायक संचालक कृषि डॉ. नेहा धूरिया, प्रभारी वरिष्ठ कृषि विकास अधिकारी पी.सी. वरकड़े, कृषि विस्तार अधिकारी साधना टेकाम, आरती चौरसिया, अतुल पंद्राम, नीलेश मानिकपुरी, प्रियंका पुशाम सहित कृषि विभाग के अधिकारी एवं बड़ी संख्या में किसान उपस्थित रहे।
#PMDhanDhanyaYojana
#Dindori
#MilletsMission
#ShreeAnna
#NaturalFarming
#OrganicFarming
#ClimateSmartAgriculture
#KodoKutki
#FarmerWelfare
#AgricultureIndia
#MadhyaPradesh
#DindoriNews
#SelfHelpGroups
#WomenEmpowerment
#SustainableFarming
#AgriInnovation
#BreakingNews
#MPNews
#VocalForLocal
#ViralNews