युवाओं ने लिया नशामुक्त भारत का संकल्प, बस स्टैंड से कॉलेज तक चला जनजागरूकता अभियान
डिंडौरी में अंतरराष्ट्रीय नशा निवारण दिवस के उपलक्ष्य में जिले में नशा मुक्त भारत अभियान के तहत व्यापक जनजागरूकता अभियान चलाया गया। सामाजिक न्याय एवं दिव्यांगजन सशक्तिकरण विभाग के मार्गदर्शन में दिव्य ज्योति सोशल डेवलपमेंट सेंटर द्वारा संचालित शिवनिल नशा मुक्ति एवं पुनर्वास केंद्र ने "विकसित भारत की पहचान–नशामुक्त भारत" थीम पर बस स्टैंड से लेकर कॉलेज परिसर तक लोगों को नशे के दुष्प्रभावों के प्रति जागरूक करते हुए नशामुक्त समाज के निर्माण का संदेश दिया।
अभियान की शुरुआत मंडला बस स्टैंड से हुई, जहां यात्रियों, वाहन चालकों एवं आम नागरिकों को नशे से दूर रहने की शपथ दिलाई गई। "रोको-टोको अभियान" के तहत दोपहिया और चारपहिया वाहन चालकों को रोककर नशा मुक्ति संबंधी पंपलेट वितरित किए गए तथा वाहनों पर जागरूकता स्टीकर लगाए गए। अभियान के दौरान लोगों को बताया गया कि नशा व्यक्ति के स्वास्थ्य, परिवार और समाज के लिए गंभीर खतरा है तथा इससे दूर रहकर ही स्वस्थ और समृद्ध समाज का निर्माण संभव है।
इसके बाद चंद्र विजय कॉलेज में छात्र-छात्राओं के बीच विशेष जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया। विशेषज्ञों ने युवाओं को नशे के शारीरिक, मानसिक एवं सामाजिक दुष्प्रभावों की जानकारी देते हुए नशामुक्त जीवन अपनाने की शपथ दिलाई। विद्यार्थियों से अपने परिवार, मित्रों और समाज में भी नशामुक्ति का संदेश पहुंचाने का आह्वान किया गया।
कार्यक्रम में शिवनिल नशा मुक्ति एवं पुनर्वास केंद्र की टीम के साथ माय भारत, महिला एवं बाल विकास विभाग तथा आंगनवाड़ी कार्यकर्ताओं ने सक्रिय सहभागिता निभाई। कार्यक्रम के समापन पर सभी प्रतिभागियों ने "नशा मुक्त भारत–विकसित भारत" के संकल्प को दोहराते हुए समाज को नशामुक्त बनाने के लिए जन-जागरूकता अभियान को घर-घर तक पहुंचाने का संकल्प लिया।
#NashaMuktBharat
#DrugFreeIndia
#SayNoToDrugs
#YouthForChange
#InternationalDayAgainstDrugAbuse
#DindoriNews
#MadhyaPradesh
#AwarenessCampaign
#SocialJustice
#HealthyYouth
#NashaMukti
#ViksitBharat
#MyBharat
#BreakingNews
#NationalNews
#ViralNews
#PublicAwareness
#DrugFreeSociety
#IndiaAgainstDrugs
#JanJagran