मसूरी गांधी चौक पर धूमधाम से मनाई गई गांधी जी ओर शास्त्री जी की जयंती, स्कूली बच्चों ने प्रस्तुत किए भजन
मसूरी। पहाड़ों की रानी मसूरी में राष्ट्रपिता महात्मा गांधी और पूर्व प्रधानमंत्री लाल बहादुर शास्त्री की जयंती गांधी चौक पर धूमधाम और श्रद्धा के साथ मनाई गई। कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी ने ध्वजारोहण कर दोनों महापुरुषों को नमन किया। इस दौरान स्कूली छात्र-छात्राओं ने गांधीजी के प्रिय भजनों की प्रस्तुति देकर माहौल को देशभक्तिमय बना दिया।
कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी ने कहा कि महात्मा गांधी ने देश को सत्य, अहिंसा और शांति का मार्ग दिखाया, वहीं लाल बहादुर शास्त्री ने सादगी, ईमानदारी और नैतिकता से राजनीति में आदर्श स्थापित किए। रेल मंत्री रहते हुए दुर्घटना की नैतिक जिम्मेदारी लेकर इस्तीफा देना शास्त्रीजी के उच्च मूल्यों का उदाहरण है। वर्ष 1965 के युद्ध में उनके नेतृत्व और जय जवान, जय किसान के नारे ने देश को नई ऊर्जा दी।
#cmuttrakhkhand #BJPNEWS #congressnews #GaneshJoshi #CongressParty #Congressman #BJPGovernment #landslide #uttarkhand #ganesh
Mussoorie, Dehradun | Oct 2, 2026