चांदवा: चंदवा में पंचायतवार कलस्टर निर्धारित, 18 सितंबर से शुरू होंगे कैंप
ड्राइविंग लाइसेंस बनवाने के लिए अब जिला मुख्यालय या परिवहन कार्यालय का चक्कर नहीं लगाना पड़ेगा। जिला परिवहन कार्यालय की ओर से नवसिखिया चालक अनुज्ञप्ति एवं चालक अनुज्ञप्ति के निर्गमन तथा स्वीकृत आवेदनों के टेस्ट के लिए पंचायतवार कलस्टर निर्धारित कर कैंप की तिथियां तय की गयी हैं।जानकारी गुरुवार की दोपहर करीब तीन बजे दी गई।