फुल्लीडूमर: धर्मराही गांव में चोरों ने घर के मेन गेट का ताला तोड़कर करीब ढाई लाख रुपये की संपत्ति की चोरी
प्रखंड के सीमावर्ती धर्मराही गांव में अज्ञात चोरों ने ग्रामीण दिनेश सिंह के घर के मेन गेट का ताला तोड़कर करीब ढाई लाख रुपए की संपत्ति चोरी कर ली। ग्रामीणों ने इसकी सूचना बेलहर पुलिस को दी। पुलिस ने आकर घटना स्थल का निरीक्षण किया। समाज सेवी प्रशांत सिंह ने बताया कि रात में सभी घर के छत पर सोए थे। इस बीच अज्ञात चोरों ने मेन गेट का ताला तोड़कर चोरी कर ली।