फुल्लीडूमर: खेसर के विश्वकर्मा टोला का ट्रांसफार्मर जला, बिजली उपभोक्ता तीन दिनों से उमस भरी गर्मी में अंधेरे में जीने को मजबूर
प्रखंड के खेसर पंचायत अंतर्गत विश्वकर्मा टोला का ट्रांसफार्मर जल जाने से यहां के बिजली उपभोक्ता पिछले तीन दिनों से अंधेरे में जीने को मजबूर हैं।गांव के काली स्थान के पास लगे दो ट्रांसफार्मर में से एक 63 केवीए का ट्रांसफार्मर तीन दिनों से जला पड़ा है। ग्रामीण अक्षय शर्मा ने बताया कि जेई को लिखित आवेदन देने के बाद भी अबतक ट्रांसफार्मर बदला नहीं गया है।