रामगंजमण्डी: 1 किलो 300 ग्राम गांजे के साथ एक तस्कर मोड़क से गिरफ्तार
रामगंजमंडी के मोड़क थाना पुलिस ने रविवार शाम करीब 4:30 बजे अवैध मादक पदार्थ के खिलाफ कार्रवाई करते हुए 1 तस्कर को 1 किलो 300 ग्राम गांजे के साथ गिरफ्तार किया है। थानाधिकारी उत्तम सिंह ने बताया की एक दिवसीय एरिया डोमिनेशन अभियान में तहत एनडीपीएस एक्ट में वाछिंत एंव अवैध मादक पदार्थ मे शामिल आरोपियो की धरपकड़ की कार्रवाई करते हुए विशेष टीम का गठन किया गया था।