मखदुमपुर: टेहटा थाना पुलिस ने शराब के साथ एक शराबी को किया गिरफ्तार
टेहटा थाना की पुलिस ने गुप्त सूचना के आधार पर माली बगीचा गांव निवासी अयोध्या प्रसाद को शराब के नशे में गिरफ्तार किया है। सोमवार की शाम 5 बजे मामले की जानकारी देते हुए थाना अध्यक्ष आलोक कुमार ने बताया की टेहटा माली बगीचा गांव निवासी अयोध्या प्रसाद को शराब के नशे में होने की सूचना प्राप्त हुई थी। जिसे पुलिस पकड़ा तो 1लीटर शराब भी बरामद हुई है।