धोरैया: धोरैया के बहुउद्देशीय भवन में प्रखंड के सभी बीएलओ को दिया गया एक दिवसीय प्रशिक्षण
Dhuraiya, Banka | May 10, 2025 प्रखंड कार्यालय स्थित बहुउद्देशीय भवन धोरैया में शनिवार की दोपहर करीब तीन बजे सभी बीएलओ को एक दिवसीय प्रशिक्षण दिया गया. दिल्ली से प्रशिक्षण प्राप्त एएलएमटी मतदान केंद्र पदाधिकारी द्वारा सभी बीएलओ को प्रशिक्षण दिया गया. प्रशिक्षण कार्यक्रम का आयोजन वरीय प्रभारी सह डीसीएलआर वंदना सिन्हा, बीडीओ रश्मि भारती, अधिसूचित बीडीओ अरविंद कुमार की मौजूदगी में हुई.