धोरैया: विधानसभा चुनाव की तैयारी को लेकर मंत्री, पूर्व मंत्री ने पूर्व एमएलसी के धोरैया स्थित आवास पर पहुंच कर की मंत्रणा
Dhuraiya, Banka | May 10, 2025 आगामी विधानसभा चुनाव की तैयारी को लेकर शनिवार की शाम करीब 4 बजे पूर्व एमएलसी संजय कुमार के धोरैया आवास पर मंत्रणा की गई। इसमें झारखंड सरकार के मंत्री संजय प्रसाद यादव,राजद नेत्री सह पूर्व मंत्री बीमा भारती, एमएलसी अजय कुमार सिंह, राष्ट्रीय प्रवक्ता जयंत जिज्ञासु, राजद व्यावसायिक प्रकोष्ठ अध्यक्ष गोपाल गुप्ता, विधायक भूदेव चौधरी आदि मौजूद रहे।