धोरैया: विवाह भवन डेरु में राजद का सामाजिक न्याय परिचर्चा कार्यक्रम आयोजित, मंत्री समेत पूर्व मंत्री, पूर्व सांसद आदि शामिल हुए
Dhuraiya, Banka | May 10, 2025 डेरू विवाह भवन में सामाजिक न्याय परिचर्चा कार्यक्रम शनिवार की दोपहर करीब दो बजे आयोजित किया गया. कार्यक्रम की अध्यक्षता राजद प्रखंड अध्यक्ष पप्पू यादव एवं संचालन वरिष्ठ नेता उमाशंकर सिंह ने किया. कार्यक्रम में मुख्य रुप से प्रदेश से आए राजद के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष सह पूर्व सांसद चौधरी महबूब अली कैसर, पूर्व मंत्री बीमा भारती आदि मौजूद रहे.