रबी बुवाई के लिए बाराबंकी में उर्वरक की पर्याप्त उपलब्धता, 32 दुकानों पर छापा, 4 लाइसेंस निलंबित
बाराबंकी। रबी फसलों की बुवाई के दृष्टिगत जनपद में उर्वरकों की उपलब्धता के सम्बन्ध में जिला कृषि अधिकारी बाराबंकी द्वारा अवगत कराया गया कि जनपद में *801519 बोरी यूरिया, 126140 बोरी डी0ए0पी0/टी0एस0पी0, 549820 बोरी एन0पी0के0 एवं 148512 बोरी एम0ओ0पी0* उपलब्ध है।
जनपद में पारादीप फास्फेट लिमिटेड कम्पनी की पहली बार यूरिया की रैक मात्रा-24009 बोरी प्राप्त हुई, जिसमें से 5244 बोरी सहकारी बिक्री केन्द्रों पर एवं 18765 बोरी निजी बिक्री केन्द्रों पर रैक से ही सीधे आपूर्ति करायी गयी।
जनपद में उर्वरकों की गुणवत्ता एवं निर्धारित दर पर बिक्री की जांच हेतु 32 उर्वरक बिक्री केन्द्रों पर छापे डाले गये, 15 उर्वरक के नमूने ग्रहित किये गये, 04 विक्रेताओं का उर्वरक विक्रय प्राधिकार-पत्र निलम्बित किया गया, 01 विक्रेता को कारण बताओ नोटिस निर्गत किया गया।
तहसील नवाबगंज एवं फतेहपुर क्षेत्र के 18 उर्वरक बिक्री केन्द्रों पर छापे में मेसर्स आलोक ट्रेडिंग कम्पनी खेवली, मां ललिता किसान सेवा केन्द्र बिलौली, आदर्श खाद भण्डार कुतुलूपुर बिलौली एवं वर्मा फर्टिलाइजर्स एण्ड पेस्टीसाइड मझगवां खरीफ का प्रतिष्ठान बन्द पाये जाने पर इनका प्राधिकार-पत्र निलम्बित किया गया एवं हिन्द कृषि सेवा केन्द्र, मल्लावां के अभिलेख अपूर्ण पाये जाने पर कारण बताओ नोटिस निर्गत किया गया।
समस्त उर्वरक विक्रेताओं को निर्देशित किया गया है कि कृषकों को उनकी फार्मर रजिस्ट्री के अनुसार उर्वरक निर्धारित दर पर बिना किसी टैगिंग के पी0ओ0एस0 मशीन से उपलब्ध करायें।
कृषकों से अपील है कि अपनी जोत एवं आवश्यकता के अनुरूप ही उर्वरक पी0ओ0एस0 मशीन से ही प्राप्त करें। यदि कोई विक्रेता निर्धारित दर से अधिक दर पर बिक्री करें अथवा टैगिंग करें तो तत्काल *उर्वरक कन्ट्रोल रूम 9116295764* पर शिकायत दर्ज करायें।
किसान भाइयों के लिए ये जानकारी शेयर जरूर करें 👇
फॉलो करना ना भूलें - Barabanki Updates
#Barabanki #BarabankiUpdates #Kisan #Urea #Khad #RabiFasal