नईसराय: गणेशोत्सव से माहौल हुआ धार्मिक, शुभ मुहूर्त में हुई भगवान गणपति की स्थापना
नई सराय क्षेत्र में लगाई गई भगवान गणपति की झांकियों में शुभ मुहूर्त में झांकी समितियां ने भगवान गणपति की स्थापना की। ज्यादातर झांकियों में शाम 7 बजे विघ्न हरण की प्रतिमाओं की स्थापना की गई। झांकी समितियां ढोल बाजे के साथ भगवान गणपति की प्रतिमाओं को लेकर आए और विधि विधान से उनकी स्थापना की। नई सराय क्षेत्र में इस बार आधा सैकड़ा से भी अधिक झांकी लगाई गई हैं।