दमोह: डूमर में सास-ससुर की प्रताड़ना से परेशान महिला ने जहरीली दवा खाई, गंभीर हालत में जिला अस्पताल में भर्ती
Damoh, Damoh | Aug 18, 2026 दमोह के नोहटा थाना क्षेत्र के ग्राम डूमर में सोमवार-मंगलवार की रात करीब 1 बजे सास-ससुर की प्रताड़ना से परेशान बेबी पति बहादुर गौंड ने जहरीली दवा खा ली। पति मजदूरी के लिए बाहर है। घर में बारिश से पानी और कीचड़ को लेकर विवाद होता था। गंभीर हालत में परिजन उसे दमोह जिला अस्पताल ले गए। नोहटा पुलिस ने मौके पर पहुंचकर महिला के बयान दर्ज कर जांच शुरू की है।