शाहबाद: अमिरता गांव में दबंग बाप-बेटे ने युवक पर लाठियों से किया हमला, युवक को सीएचसी में भर्ती कराया गया
शाहाबाद कोतवाली क्षेत्र के अमिरता गांव में शनिवार की शाम 4:30 बजे दबंग बाप बेटे ने एक युवक को किराए के विवाद के कारण लाठियों से हमला करके घायल कर दिया। घायल अवस्था में युवक को सीएचसी शाहबाद लाया गया। जहां उसका प्राथमिक उपचार चल रहा है। नंदराम पुत्र और रामसागर को गांव के सत्यपाल और उसके बेटे अनूप ने पीटा है।