मनोहरथाना: मनोहरथाना में धूमधाम से मनाई गई रोट तीज, दिगंबर जैन समाज की महिलाओं ने रखे व्रत
मनोहरथाना नगर में रविवार को दिगंबर जैन समाज ने रोट तीज का त्योहार बड़े ही धूमधाम और श्रद्धा के साथ मनाया। जैन धर्म में रोट तीज का विशेष महत्व है। इस पावन अवसर पर समाज की महिलाओं ने निर्जल व्रत रखा और जैन मंदिरों में 24 तीर्थंकरों की विधि-विधान से पूजा-अर्चना की। मंदिरों में दिनभर धार्मिक अनुष्ठानों का दौर चलता रहा।