प्रतापगढ़: सपा नेता विजय यादव की रिवाल्वर से पैर में लगी गोली, प्रतापगढ़ से प्रयागराज रेफर
सदहा निवासी सपा नेता विजय यादव फार्मा कॉलेज के प्रबंधक एवं जिला पंचायत सदस्य हैं।मंगलवार की शाम करीब 7:00 बजे लखनऊ के लिए तैयार हो रहे थे। इस दौरान उन्होंने अपनी कमर में अपनी रिवॉल्वर खोंस रखी थी। वह झुक कर अपने पैर के जूते की लेस बांध रहे थे कि रिवॉल्वर नीचे गिर गई। जिससे गोली चल गई जो सीधे उनके पैर में घुस गई। गंभीर हालत में उन्हें सीएचसी लाया गया ।