प्रतापगढ़: कलेक्ट्रेट सभागार में डीएम ने विशेष संचारी रोग अभियान और दस्तक अभियान को लेकर अधिकारियों के साथ बैठक की
जनपद के कलेक्ट्रेट सभागार में जिलाधिकारी संजीव रंजन ने विशेष संचारी रोग अभियान और दस्तक अभियान को लेकर अधिकारियों के साथ बैठक की। जिलाधिकारी ने बताया है कि जनपद में विशेष संचारी रोग अभियान 1 अक्टूबर से 31 अक्टूबर तक और दस्तक अभियान 11 अक्टूबर से 31 अक्टूबर तक चलाया जाएगा। दोनों अभियानों को सफल बनाने के लिए डीएम ने अधिकारियों को आवश्यक दिशा निर्देश दिए हैं।