प्रतापगढ़: कटरा मेदनीगंज के प्रयागराज-लखनऊ हाईवे के पास बाइक सवार पर जंगली जानवर ने किया हमला, लोगों ने भेड़िया होने की जताई आशंका
भुवालपुर किला निवासी सज्जन सिंह सागर ढाबा के पीछे अपने खेत में काम करके बाइक से घर लौट रहा था। जब बाइक सवार सज्जन सिंह कटरा मेदनीगंज के प्रयागराज-लखनऊ हाईवे के पास पहुंचा तो तभी जंगली जानवर ने बाइक सवार पर हमला कर दिया जिससे बाइक सवार घायल हो गया। सूचना पर कटरा मेदनीगंज चौकी से पुलिस भी पहुंची। वहीं लोगों ने भेड़िया होने की आशंका जताई है।