मंझनपुर: कोर्रो पुल के पास निकला अजगर, राहगीरों ने देखकर पुलिस और वन विभाग को दी जानकारी
कौशाम्बी जिले में मंझनपुर कोतवाली क्षेत्र के कोर्रो पुल के पास एक बड़ा अजगर देखने को मिला है। कोर्रो पुल के पास रोड किनारे अजगर निकला हुआ था। वहां से गुजर रहे राहगीरों ने देखा तो हड़कंप मच गया। देखते ही देखते बड़ी संख्या में राहगीरों की भीड़ इकट्ठा हो गई। इससे पहले भी मंझनपुर कोतवाली क्षेत्र में कई स्थानों पर अजगर निकल चुके हैं।