मंझनपुर: पुलिस आरक्षी भर्ती की परीक्षा के दृष्टिगत कौशांबी जिले में परीक्षा केंद्रों का एएसपी ने किया भ्रमण
कौशाम्बी जिले में आरक्षी नागरिक पुलिस के पदों पर सीधी भर्ती के दूसरे दिन अपर पुलिस अधीक्षक द्वारा आरक्षी नागरिक पुलिस के पदों पर सीधी भर्ती की परीक्षा के दृष्टिगत परीक्षा केंद्रों पर ड्यूटी में तैनात अधिकारियों/कर्मचारियों को चेक कर आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए। इस दौरान परीक्षा केंद्रों के आस पास संदिग्ध व्यक्ति/वाहनों की भी चेकिंग की गई।