मंझनपुर: छोगरिया का पुरवा में दिव्यांग ई-रिक्शा चालक का सिर कूचकर की गई हत्या, अज्ञात पर मुकदमा दर्ज
कोतवाली के छोगरिया का पुरवा गांव निवासी दिव्यांग युवक की लाश शनिवार की सुबह समदा के समीप गेहूं के खेत में पड़ी मिली। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर उसे पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। बता दें कि दिव्यांग बीते 10 फरवरी से लापता था, 3 दिन तक दिव्यांग युवक का पता नहीं चलने पर परिजनों ने संबंधित थाने में शिकायत दर्ज कराई थी, लेकिन लापता युवक को खोजने में पुलिस असफल रही। फिलहाल मौत की पुष्टि होने के बाद भाई की तहरीर पर अज्ञात के खिलाफ मुकदमा दर्ज़ कर लिया गया है।