मंझनपुर: मंझनपुर:कस्तूरबा गांधी आवासीय बालिका विद्यालय का सीडीओ ने किया औचक निरीक्षण जताई नाराजगी
सीडीओ डॉ. रवि किशोर त्रिवेदी ने शनिवार को कस्तूरबा गांधी आवासीय बालिका विद्यालय कसिया पूरब का आकस्मिक निरीक्षण किया। इस दौरान वार्डन अनीता नायक,अध्यापिका निशा,माया,शैलजा व नाजनिन एवं लेखाकार प्रदीप,अनुपस्थित मिले। सीडीओ ने मौके से जिला बीएसए को निर्देशित किया कि अनुपस्थित कर्मियों का एक दिवस का वेतन रोके साथ ही इनसे स्पष्टीकरण प्राप्त किया जरुर जाए।