मंझनपुर: डीएम कार्यालय में दवा व्यापारियों ने अपनी विभिन्न मांगों को लेकर डीएम को दिया ज्ञापन
डीएम को दिए गए ज्ञापन में दवा व्यापारियों ने आरोप लगाया कि बाजारों में दवा की कालाबाजारी हो रही है जिसपर रोक लगे। कंपनियों द्वारा की जा रही जोर ज़बरदस्ती पर अंकुश लगे तथा दवाओं को जीएसटी से बाहर रखें व टैक्स मुक्त हो। श्रम कानूनों का उल्लंघन करने वालों पर मुकदमा हो और स्वास्थ्य सेवाओं पर बजट बढ़ाया जाए। कर्मचारियों पर निगरानी करने व अन्य मांगें मौजूद रही।