मंझनपुर: सिपाही भर्ती परीक्षा के दूसरे दिन जिले के डीएम और एसपी ने ओसा करारी सहित कई परीक्षा केंद्रों का किया निरीक्षण
कौशांबी के 17 केंद्रों में भी उत्तर प्रदेश पुलिस सिपाही भर्ती परीक्षा संचालित हो रही है। रविवार को दूसरे दिन की परीक्षा के दौरान जिले के डीएम राजेश कुमार राय व पुलिस अधीक्षक बृजेश कुमार श्रीवास्तव ने ओसा करारी सहित जिले के कई परीक्षा केंद्रों पर निरीक्षण करने के लिए पहुंचे तथा सब कुछ दुरुस्त पाया है।