लखीसराय: होली त्योहार के लिए सुरक्षा के कड़े इंतजाम, एसपी अजय कुमार ने की व्यवस्थाओं का जायजा
होली त्यौहार को लेकर एसपी अजय कुमार के द्वारा गुरुवार की संध्या 4:45 पर बताया गया की होली त्योहार को लेकर सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए गए हैं ।होली त्योहार को लेकर पूर्व में थाने परिसर में शांति समिति की बैठक आयोजित की जा चुकी है। जिले के 25 संवेदनशील स्थलों पर विशेष सुरक्षा व्यवस्था की गई है।