लखीसराय: लखीसराय में संसार पोखर मोहल्ला सहित तीन जगहों पर उत्पाद पुलिस ने दो तस्कर और एक शराबी को गिरफ्तार किया
गुरुवार की अपराह्न 5:46 बजे उत्पाद थाना लखीसराय द्वारा प्रेस ब्रीफ में दी गई जानकारी के मुताबिक संसार पोखर मोहल्ला से विदेशी शराब के साथ जयनगर बड़ी कवैया के रहने वाले राहुल कुमार को, किऊल-खगौर रोड से विदेशी शराब के साथ बेगूसराय जिले के अकबरपुर पुरानी डीह गांव के रहने वाले प्रिंस कुमार को तथा लखीसराय राम टोला बालू पर मोहल्ला से एक शराबी को गिरफ्तार किया गया.