लखीसराय: होली त्योहार को लेकर डीएम और एसपी ने शहर में संयुक्त फ्लैग मार्च निकाला
होली त्यौहार को लेकर जिला प्रशासन अलर्ट मोड में है, होली त्यौहार के पूर्व गुरुवार की दोपहर 3:47 पर डीएम मिथलेश मिश्र एसपी अजय कुमार अनुमंडल पदाधिकारी चंदन कुमार एसडीपीओ शिवम कुमार किऊल थाना अध्यक्ष नगर थाना अध्यक्ष कवैया थाना अध्यक्ष एवं एसएसबी सुरक्षा बलों के द्वारा शहर के नया बाजार से पुरानी बाजार तक फ्लैग मार्च निकाला गया।