कुटुंबा: रिसियप बाजार में अनियंत्रित कार की चपेट में आने से बाइक सवार शिक्षक घायल, विद्यालय से घर जाते समय कार ने मारी टक्कर
रिसियप थाना क्षेत्र के रिसियप बाजार में तेज रफ्तार अनियंत्रित कार की चपेट में आने से बाइक सवार शिक्षक गंभीर रूप से घायल हो गया. घायल शिक्षक की पहचान रिसियप बाजार स्थित शिव मंदिर निवासी राहुल रंजन के रूप में हुई है. घटना के बाद घायल शिक्षक का इलाज सदर अस्पताल औरंगाबाद में कराया गया.