कुटुंबा: हरिहरगंज बाजार में अज्ञात वाहन की टक्कर से भेड़िया गांव का युवक घायल, वह किराना दुकान का सामान खरीदने गया था
अंबा-कुटुंबा का सीमावर्ती हरिहरगंज बाजार में अज्ञात वाहन की चपेट में आने से बाइक सवार एक युवक गंभीर रूप से घायल हो गया. घायल युवक की पहचान कुटुंबा थाना क्षेत्र के भेड़िया गांव निवासी सुरेंद्र साव के रूप में हुई है. सदर अस्पताल में इलाज के दौरान परिजनों ने बताया कि सुरेंद्र अपने गांव में ही किराना दुकान चलाता है.