कुटुंबा: विधानसभा क्षेत्र के बूथ संख्या 201 से 268 तक के BLO को दिया गया प्रशिक्षण, 5-5 BLO का ग्रुप बनाकर जोड़ेंगे नाम
अंबा में मतदाता सूची अधतन करने के कार्य में किसी तरह की गड़बड़ी न हो इसके लिए बीएलओ को लगातार प्रशिक्षण दिया जा रहा है. शुक्रवार को मतदान केंद्र संख्या 201 से 268 तक के बीएलओ को प्रशिक्षण दिया गया. उद्घाटन सहायक निर्वाचक निबंधन पदाधिकारी सह बीडीओ मनोज कुमार ने किया.