🚨 हल्द्वानी: PSP अस्पताल में गर्भवती महिला की मौत से मचा हड़कंप, परिजनों ने अस्पताल के बाहर दिया धरना!
महज 22 साल की अर्शदीप कौर की मौत ने स्वास्थ्य सेवाओं और अस्पतालों की कार्यप्रणाली पर कई गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं। परिजनों का आरोप है कि इलाज में लापरवाही के चलते गर्भवती महिला की जान गई। 13 नवंबर की रात ऑपरेशन के बाद हुई मौत से आक्रोशित परिजनों ने अस्पताल के बाहर प्रदर्शन कर जिम्मेदार डॉक्टरों और अस्पताल प्रबंधन के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की।
मामले में सपा के राष्ट्रीय सचिव कुलदीप भुल्लर और प्रदेश अध्यक्ष अब्दुल मतीन सिद्दीकी भी परिजनों के समर्थन में पहुंचे। एसपी सिटी ने अस्पताल प्रबंधन को सीसीटीवी फुटेज सुरक्षित रखने के निर्देश दिए हैं और तहरीर मिलने पर कानूनी कार्रवाई का भरोसा दिया है।
दूसरी ओर, अस्पताल प्रबंधन ने लापरवाही के आरोपों को खारिज करते हुए महिला की हालत गंभीर होने और मल्टी ऑर्गन डिस्फंक्शन की बात कही है।
सबसे बड़ा सवाल: आखिर 22 वर्षीय अर्शदीप कौर की मौत किन परिस्थितियों में हुई? क्या इलाज में लापरवाही हुई या अस्पताल के दावों में सच्चाई है?
अब निष्पक्ष जांच, मेडिकल रिकॉर्ड और सीसीटीवी फुटेज से ही सच्चाई सामने आएगी।
📢 i7News इस मामले पर नजर बनाए हुए है।
#Haldwani #PSPHospital #ArshdeepKaur #HaldwaniNews #HospitalNegligence #MedicalNegligence #JusticeForArshdeep #UttarakhandNews #HealthDepartment #NainitalNews #BreakingNews #i7News