🚨 हल्द्वानी में नाबालिग से दुष्कर्म मामले के बाद प्रशासन का बड़ा एक्शन, कटघरिया का त्रिशूल होटल सील!
हल्द्वानी के कटघरिया स्थित त्रिशूल होटल होमस्टे में नाबालिग से दुष्कर्म की घटना सामने आने के बाद आखिरकार प्रशासन हरकत में आया है। जांच के दौरान होटल में नियमों के उल्लंघन और अनियमितताओं की बात सामने आने पर प्रशासन, प्राधिकरण और पर्यटन विभाग की संयुक्त टीम ने होटल को सील कर दिया।
लेकिन इस कार्रवाई के साथ ही पर्यटन विभाग की कार्यप्रणाली पर भी गंभीर सवाल खड़े हो रहे हैं। आखिर इतने समय से नियमों के विपरीत संचालित हो रहे होटल पर विभाग की नजर क्यों नहीं पड़ी? क्या अधिकारियों को किसी बड़ी घटना का इंतजार था?
जब पहले ही होटलों और होमस्टे की जांच के निर्देश दिए गए थे, तो फिर त्रिशूल होटल पर समय रहते कार्रवाई क्यों नहीं हुई? जिम्मेदार अधिकारियों की जवाबदेही कौन तय करेगा?
सिर्फ होटल सील करना काफी है या लापरवाही बरतने वाले अधिकारियों पर भी कार्रवाई होगी?
देखिए i7News की यह खास रिपोर्ट।
🎥 रिपोर्टर: दीपक अधिकारी
खबर से जुड़े हर सवाल और हर अपडेट के लिए जुड़े रहिए i7News के साथ।
#Haldwani #TrishulHotel #HotelSealed #MinorCase #HaldwaniNews #NainitalNews #UttarakhandNews #AdministrationAction #TourismDepartment #HotelInspection #JusticeForVictim #PoliceAction #BreakingNews #i7News #i7NewsUK