लखीसराय: नया बाजार के राजकीय हसनपुर उच्च विद्यालय में नीट परीक्षा के लिए कड़ी सुरक्षा, जांच के बाद मिला प्रवेश
लखीसराय।नया बाजार स्थित प्लस टू राजकीय हसनपुर उच्च विद्यालय में आयोजित नीट प्रतियोगिता परीक्षा को लेकर सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए गए। रविवार की दोपहर 12:50 पर विद्यालय परिसर में सुरक्षा व्यवस्था काफी सख्त नजर आई। परीक्षा में शामिल होने पहुंचे छात्र-छात्राओं को गेट पर कड़ी जांच प्रक्रिया से गुजरना पड़ा।