विभूतिपुर: विभूतिपुर के एक गांव से सोमवार को बाजार सामान खरीदने गई किशोरी लापता, पिता ने थाने में शिकायत दर्ज कराई
विभूतिपुर थाना क्षेत्र अंतर्गत के एक गांव से सोमवार को बाजार सामान खरीदने गई एक किशोरी जो वापस घर नहीं लौटी। किशोरी के पिता ने स्थानीय थाने में एक लिखित शिकायत की है कहां है कि काफी खोज बिन करने के बाद पता चला कि नरहन बेलागाछी के युवक के झांसा देकर बहला फुसला कर अपने साथ लेकर कहीं बाहर चला गया है मेरे पुत्री के साथ अप्रिय घटना भी कर सकता है।