विभूतिपुर: विभूतिपुर के सिंघिया घाट में गुरुवार को प्रतिभा सम्मान समारोह और अभिभावक-शिक्षक संगोष्ठी आयोजित
विभूतिपुर प्रखंड क्षेत्र अंतर्गत सिंघिया घाट स्थित यूनिक चिल्ड्रेंस एकेडमी सिंघिया घाट के तत्वाधान में वर्ग नर्सरी से यूकेजी तक के छात्र-छात्राओं का प्रतिभा-सम्मान समारोह आयोजित किया गया। जिसकी अध्यक्षता करते हुए विद्यालय के प्राचार्य अर्जुन कुमार ने बच्चों के विकास से जुड़े महत्वपूर्ण बिन्दुओं पर विस्तृत रूप से अभिभावकों के बीच चर्चा की।