विभूतिपुर: विभूतिपुर प्रखंड मुख्यालय में प्रतिमा अनावरण के लिए स्थाई समिति का गठन, शनिवार को 4 बजे पहली बैठक
प्रखंड मुख्यालय परिसर में आगामी 14 अप्रैल को राष्ट्रपिता महात्मा गांधी एवं संविधान निर्माता डा. भीमराव अंबेडकर के प्रतिमा अनावरण समारोह को लेकर शुक्रवार को पंचायत समिति भवन के सभागार में एक बैठक हुई। अध्यक्षता प्रखंड प्रमुख सुनीता देवी ने दी। बैठक में प्रखंड मुख्यालय परिसर स्थित गांधी-अंबेडकर उद्यान के लिए गांधी-अंबेडकर स्मारक संरक्षण स्थाई समिति गठित की गई।