पयागपुर: पयागपुर के लेखपालों ने अयोध्या में हुई लेखपाल की गिरफ्तारी से नाराज होकर किया प्रदर्शन, सौंपा ज्ञापन
पयागपुर के लेखपालों ने शनिवार दोपहर को तहसील परिसर पर तहसील अध्यक्ष पंकज सिंह के नेतृत्व में धरना प्रदर्शन कर ज्ञापन सौंपा। अध्यक्ष पंकज सिंह ने बताया की अयोध्या में पैमाइश के नाम पर 10हजार की रिश्वत लेने के आरोप में लेखपाल उत्कर्ष दीप को गिरफ्तार कर लिया।उन्होंने कहा कि सोची समझी साजिश के तहत उन्हें फसाया गया है।जांच हो और उन्हें सम्मानपूर्वक रिहा किया जाए